उत्तराखंड: आज पूरा होगा SIR का पहला चरण
-
चुनाव को देखते हुए मतदान केंद्रों का पुनर्निर्धारण अब हो जाएगा शुरू
मंगलवार को दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर / SIR) का पहला चरण पूरा हो जाएगा। एसआईआर गणना प्रपत्र 99.9 प्रतिशत डिजिटाइज हो चुके हैं। इसके बाद अब शुरू होगा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों का पुनर्निर्धारण। जिसके पश्चात 14 जुलाई के दिन ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी।
उत्तराखंड में एसआईआर का प्रारंभ आठ जून से हुआ था। इसके तहत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए गए। फिर भरे हुए प्रपत्र बीएलओ ने वापस लेकर उन्हें डिजिटाइज एप के माध्यम से किया। अब मंगलवार को यह प्रक्रिया पूरी हो रही है। इसके बाद एसआईआर का कोई भी गणना प्रपत्र न तो जमा किया जाएगा और न ही डिजिटाइज किया जाएगा।
मतदाताओं का मानना है कि अब मतदान केंद्रों का पुनर्निर्धारण मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा शुरू करने जाएगा। वहीं वे मतदान केंद्र जिन पर मतदाता 1200 से अधिक होंगे, वहां दूसरा मतदान केंद्र बनाया जाएगा। मतदान केंद्र मतदाता के घर से दो किलोमीटर से अधिक की दूरी पर नहीं होंग। आयोग की ओर से सभी पैमानों को देखते हुए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
बताते चलें अभी उत्तराखंड में 11,733 मतदान केंद्र हैं, जिनमें करीब एक से दो हजार तक इजाफा संभव है। मुख्य बात यह है कि अगले विधानसभा चुनाव में ये ही मतदान केंद्र होंगे। 14 जुलाई को इन मतदान केंद्रों की जानकारी ड्राफ्ट मतदाता सूची से मिल सकेगी।
