July 7, 2026

Uttarakhand samachar: 12 जिलों में उपप्रधानों का चुनाव 15 को, 7466 ग्राम पंचायतों में अधिसूचना जारी

0
chunav
  • हरिद्वार नहीं किया शामिल

उत्तराखंड में 15 जुलाई को 12 जिलों में उपप्रधान पद के लिए चुनाव होगा। इसके ​तहत सोमवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी। हरिद्वार जिले को इस चुनाव में शामिल नहीं किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक ये चुनाव 7466 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान के पद के लिए हो रहा है।

नामांकन 15 जुलाई को प्रात: 10 से 11 बजे, इसके बाद दोपहर 11 से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, फिर नाम वापसी के लिए दोपहर 12 से 12:30 बजे तक का समय रहेगा, जबकि 12:30 से 01 बजे तक चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।

वहीं दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे ​तक मतदान होगा। इसके पश्चात शाम 4 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। सभी संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी करेंगे। सभी ग्राम पंचायतों के सदस्य इस चुनाव में शामिल होते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *