November 5, 2026

उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा: गंगोत्री हाईवे पर गहरी खाई और नदी में गिरी इनोवा कार

0
car in river
  • चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक अनियंत्रित इनोवा कार गहरी खाई से होते हुए सीधे उफनती नदी में जा समाई। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। कार में सवार सभी यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद दो अन्य लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से गहन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। दुर्गम इलाका और नदी का तेज बहाव होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

Uttarkashi Car Accident: Four dead in Tragic Crash Near Gangnani on Gangotri Highway

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *