Uttarakhand samachar: गृह मंत्री शाह ने देवभूमि की परियोजनाओं पर की चर्चा
-
अब 16 को किसाऊ की विशेष बैठक
यमुना का जलस्तर बढ़ाने, पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में बैठक बुलाई। यहां उत्तराखंड की लखवाड़ व किसाऊ परियोजना पर भी जोर दिया गया, क्योंकि इन दोनों परियोजनाओं से दिल्ली में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी।
बैठक सोमवार को हुई, जिसमें उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, यूजेवीएनएल के एमडी अजय कुमार सिंह व अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह का जोर यहां इस बात पर था कि यमुना में रिवर फ्रंट कैसे तैयार होगा। कैसे स्वच्छ होकर यमुना का पानी अविरल बहेगा। जिसमें उत्तराखंड की भी अहम भूमिका है। किसाऊ बहुद्देशीय योजना जो हिमाचल-उत्तराखंड के बीच बनने वाली उससे जहां दिल्ली को पानी मिलेगा तो वहीं लखवाड़ परियोजना से यमुना में पानी की कमी दूर होगी। उत्तराखंड के अफसरों से गृह मंत्री ने इन परियोजनाओं का अपडेट लिया।
#KaladhungiFuture: कालाढूंगी के लिए वरदान हैं गुंजन तिवारी: जीवन जोशी
डीपीआर: सभी राज्यों की सहमति के बाद पास होगी
यूजेवीएनएल ने किसाऊ बांध परियोजना के लिए जो डीपीआर बनाकर भेजी है, वह हितधारक सभी छह राज्यों की सहमति पर निर्भर करेगी। सहमति जैसे जैसे बनेगी, उसी हिसाब से केंद्रीय मंत्रालय फाइल आगे बढ़ाएगा।
किसाऊ की 16 को विशेष बैठक
किसाऊ परियोजना के लिए अब 16 जून को गृह मंत्री अमित शाह बैठक करेंगे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इसमें शामिल होंगे। इस बैठक का मकसद यह है कि सभी छह राज्यों दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के बीच सहमति बन सके।
