June 9, 2026

Uttarakhand Medical: मरीजों ने स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से पहले दूसरे मंत्री के सामने खोली पोल

0
Uttarakhand Medical
  • किया हंगामा

Doon Hospital: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के दौरे से पहले दून अस्पताल में सोमवार को पहुंचे समाज कल्याण मंत्री खजान दास के सामने मरीजों ने व्यवस्था की पोल खोल दी। मरीजों ने इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद मंत्री ने प्राचार्य को निर्देश देकर मरीजों का तुरंत उपचार करवाया।

दरअसल मंत्री खजान दास भी स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के प्रस्तावित दौरे में शामिल होने के लिए दून अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल पहुंचने में देरी हो रही थी, ऐसे में मंत्री खजान दास को अधिकारी, वार्डों का जायजा कराने लगे। मंत्री को लेकर पहुंचे अधिकारी इमरजेंसी के प्लास्टर कक्ष में खूबियां गिना रहे थे। साथ ही कह रहे थे कि यहां पर 24 घंटे प्लास्टर किया जाता है। वहीं जब मंत्री कक्ष के अंदर पहुंचे तो वहां पर कोई भी स्वास्थ्यकर्मी नहीं था।

जबकि कक्ष के बाहर व्हील चेयर और बेंच पर कई मरीज बैठे हुए थे। इसी समय मंत्री को मरीजों ने रोक लिया और उन्होंने मंत्री को शिकायत करते हुए बताया कि वे करीब डेढ़ घंटे से प्लास्टर लगवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। मंत्री से तो एक मरीज ने यह तक पूछ लिया कि मरीजों का इलाज प्राथमिकता होना चाहिए या मशीनों का उद्घाटन। साथ ही बताया कि हम सभी यहां पर डेढ़ घंटे से डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पूछने पर लोग बता रहे हैं कि मंत्री जी आ रहे हैं।

#KaladhungiFuture: फिर आगे आए गुंजन तिवारी, दुर्गम गाँव में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

उधर कई तीमारदारों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह सभी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद प्राचार्य डॉ. गीता जैन को मंत्री खजान दास ने निर्देश देकर जल्द से जल्द मरीजों का प्लास्टर लगवाने के लिए कहा। इस दौरान एक दो बुजुर्ग महिलाओं को भी तकलीफ उठानी पड़ी। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी को भेजकर मरीजों का तुरंत उपचार करवाया गया है।

देरी हुई तो लौट गए मंत्री खजान दास
दून अस्पताल में दो बजे से चार सुविधाओं सिस्मेक्स मशीन, डायनिमिक डिजिटल रेडियोग्राफी,ऑबेसिटी क्लीनिक और बेरियाट्रिक सर्जरी विभाग आदि का लोकार्पण करने के लिए कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था। लेकिन, किन्हीं कारणों से स्वास्थ्य मंत्री समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके। जिसके चलते कार्यक्रम में शामिल होने आए मंत्री खजान दास वापस लौट गए। स्वास्थ्य मंत्री उनियाल शाम करीब छह बजे अस्पताल पहुंचे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *