March 10, 2026

Uniform Civil Code: नौ नवंबर को लागू होगा समान नागरिक संहिता (यूसीसी)

0
uniform civil code
  • धामी सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Uniform Civil Code: देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) राज्य के स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर नाै नवंबर को लागू होगा। रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी की आज आखिरी बैठक हुई। इस बैठक से सामने आया कि इसकी नियमावली बनकर तैयार हो गई है। यह नियमावली एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री धामी को सौंप दी जाएगी।

ज्ञात हो कि हाल ही में सीएम ने घोषणा की थी कि यूसीसी को नाै नवंबर को लागू किया जाएगा। लेकिन कमेटी का काम पूरा न होने के चलते यह पूरा होता नहीं दिख रहा था।

अब रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी की बैठक में नियमावली पूरी होने की बात सामने आई है। जिससे कहा जा रहा है कि यूसीसी नाै नवंबर को ही लागू किया जाएगा। इसके बाद यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *