October 25, 2026

Uttarakhand weather Today: इन 5 पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

0
Uttarakhand Todays Weather- 25Oct.2026
  • दून में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

देवभूमि उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। ऐसे में आज कई पर्वतीय जिलों में जोरदार बारिश की संभावना बनी हुई है। देहरादून मौसम केंद्र ने आज राज्य के पांच प्रमुख पर्वतीय जिलों में आने वाले समय में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई है। इसके तहत जहां उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है, वहीं इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का भी पूर्वानुमान जताया गया है।

ऐसे में देवभूमि में एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा जताया है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। इन पांचों जिलों के 3200 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने का अंदेशा है। बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के कारण इन पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आ सकती है, इसके चलते आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड की शुरु हो सकती है। इन 5 पर्वतीय जिलों को छोड़कर प्रदेश के शेष सभी मैदानी और निचले जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ रहने की संभावना जताई गई है।

ज्ञात हो कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रिकॉर्ड किया गया। जबकि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से कुछ अधिक दर्ज किया गया है, ऐसे में धूप से हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है। वहीं देहरादून में मौसम मिलाजुला रहने वाला है। देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि बीच-बीच में आंशिक रूप से हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।

दिन के समय यहां धूप खिली रहेगी। दून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। बताते चलें कि इन दिनों देहरादून में सुबह और रात के समय हल्की गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम में बदलाव के साथ ही इन दिनों उत्तराखंड में पर्वतीय और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। वहीं यदि प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होती है तो आने वाले दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *