March 8, 2026

Three-tier panchayat elections: मतदाता नामावली में नाम जोड़ने, संशोधन और हटाने के लिए यहां ऐसे करें आवेदन

0
Panchyat election 2025

नैनीताल। त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। ऐसे में बुधवार को अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से जनपदवासियों से पंचायत निर्वाचन नामावली में अपने नाम की पुष्टि सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव से पूर्व नवीन निर्वाचन नामावली संगणकों द्वारा तैयार कर ली गई है।

यह नामावली राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के पोर्टल secvoter.uk.com.in पर उपलब्ध है, जहां “पंचायत मतदाता खोजें” विकल्प के माध्यम से कोई भी मतदाता अपना नाम देख सकता है। इसके अलावा ग्राम पंचायतवार मतदाता सूची secresult.uk.gov.in/votersearch/searchvoterchecklist पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि पात्र मतदाता विकासखंड, तहसील या पंचायती कार्यालय में नाम जोड़ने, संशोधन कराने या हटवाने के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। नामावली में पात्र मतदाता अपना नाम पंजीकरण/दर्ज कराने के लिए प्रारूप-02, नाम में संशोधन के लिए प्रारूप-03 और अपमार्जन/हटाने के लिए प्रारूप-04 में प्रपत्र भरकर आवेदन कर सकता हैं। यह कार्य अधिसूचना जारी होने से पूर्व तक किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन में कुल 4,28,925 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 2,05,872 महिलाएं, 2,22,895 पुरुष एवं 158 अन्य मतदाता शामिल हैं।

इस दौरान आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी ऋचा सिंह, पर्यटन विभाग, जल संस्थान, पेयजल निगम, वन विभाग, नगरपालिकाएं एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *