March 8, 2026

उच्चशिक्षित लड़कियों व महिलाओं का आंगनबाड़ी में चयन, अब विभाग की कार्य क्षमता और कुशलता में होगा इजाफा

0
Aaganwadi - rekha Arya

– आंगनबाड़ी कार्यकत्री नियुक्ति में पारदर्शिता की मिसाल कायम हुई : रेखा आर्या

– हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल जनपद की नवनियुक्त कार्यकत्रियों को दिए नियुक्ति पत्र

हल्द्वानी के ब्लाक सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

ज्ञात हो कि, नैनीताल जनपद में कुल 484 पदों की रिक्तियां निकाली थी जिनमें से बुधवार को 36 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 287 सहायिकाओं यानी कुल 323 चयनितों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से बाकी पदों के लिए भी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने व नियुक्ति पत्र प्रदान करने को कहा।

उन्होंने कहा कि इस बार 7000 से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए नियुक्ति में सरकार ने पारदर्शिता की एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखने में आता था कि अभिभावक साल 2 साल अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजने के बाद उन्हें किसी प्री प्राइमरी स्कूल में एडमिशन करा देते थे। वहीं अब आंगनबाड़ी केंद्रों में हाइली क्वालिफाइड कार्यकत्री और सहायिकाओं के आने से ऐसा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि विभाग में अब आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के रूप में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बीटेक और एमटेक जैसी डिग्रियां रखने वाली लड़कियां और महिलाएं आ रही हैं, ऐसे में निश्चित रूप से विभाग की कार्य क्षमता और कुशलता में बढ़ोतरी होगी।

इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, एसडीएम राहुल शाह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *