September 15, 2026

Dehradun: देहरादून-लखनऊ रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया शुभारंभ

0
2024-03-1201
  • सीएम धामी ने जताया आभार

देवभूमि उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ-देहरादून के बीच नई वंदे भारत ट्रेन का वर्चुअल रुप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री का इस सौगात देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन प्रधानमंत्री के प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत के विजन का साक्षात उदाहरण है।

सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रही है देवभूमि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद से 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने लखनऊ देहरादून के बीच नई वंदे भारत ट्रेन उत्तराखंड के दो स्टेशनों काशीपुर, ऋषिकेश पर जन औषधि केंद्र एवं उत्तराखंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनो के एक स्टेशन एक उत्पाद स्टाल का भी वर्चुअल रुप से शुभारंभ किया, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी ने रेलवे स्टेशन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री का देहरादून लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन प्रधानमंत्री जी के प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत के विजन का साक्षात उदाहरण है। आज देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। स्वदेश में निर्मित भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत उभरते हुए भारत की बुलंद तस्वीर को प्रदर्शित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड में रेलवे के विस्तार के लिए 5,120 करोड़ रु का बजट आवंटित किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छह स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी देवभूमि की हर मांग को पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एयर कनेक्टीविटी, रोपवे, सड़क, रेल एवं परिवहन पर निरंतर कार्य हो रहा है।

देहरादून से अयोध्या, पंतनगर से वाराणसी के लिए वायुयान के संचालन की मांग पूरी हो गई है। टनकपुर से देहरादून के मध्य ट्रेन संचालन की मांग भी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है।

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन बनते ही दुर्गम पहाड़ों में ट्रेन संचालन होना हर उत्तराखण्डी के लिए गर्व की बात होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा वोकल फॉर लोकल पर आधारित “एक जनपद दो उत्पाद” का संचालन देवभूमि के सभी 13 जनपदों में किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज एक स्टेशन एक उत्पाद रेलवे द्वारा शुरू किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, कुम्हार, बुनकरों और शिल्पकारों को आजीविका के अवसर भी प्रदान होंगे और प्रत्येक दुकान से कम से कम चार से पांच लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सुनील उनियाल गामा सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *