March 10, 2026

UK Samachar: हाउस ऑफ हिमालयाज के ई-कॉमर्स पोर्टल का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

0
2024-03-120102
  • हाउस आफ हिमालय पर आधारित वीडियो एवं वेब पोर्टल का किया अवलोकन

सचिवालय में मंगलवार को हाउस ऑफ हिमालयाज के ई कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ सीएम धामी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने हाउस आफ हिमालय पर आधारित वीडियो एवं वेब पोर्टल का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन्वेस्टर समिति के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड का शुभारंभ किया था।

उन्होने कहा कि हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है, जिसे हम सबने मिलकर देश के साथ पूरे विश्व में पहुंचाना है। हिमालयाज ब्रांड को उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों में से एक विशेष उत्पाद का ब्रांड माना जाता है, सीएम धामी ने कहा कि इसका ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार होने से यह निश्चित ही प्रत्येक व्यकित तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड महज एक ब्रांड ही नहीं बल्कि राज्य में हजारों मातृ शक्ति की आजीविका का साधन भी है।

इसके साथ ही विभिन्न स्वयं सहायता समूह एवं उनके उत्पाद हिमालयाज ब्रांड से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि हाउस आफ हिमालयाज से निश्चित ही स्थानीय उत्पादों की बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। सचिव राधिका झा ने हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम चरण में 21 उत्पादों को हाउस ऑफ़ हिमालयाज में लिया गया है।

इसके साथ ही तीन लेवल पर उत्पादों का क्वालिटी चेक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वेब पोर्टल में विभिन्न उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *