Nainital News: 4.1 करोड़ रुपये के बिजली बिल का भुगतान करने का नोटिस
-
22 मार्च तक भुगतान नहीं तो 23 मार्च को काट दिया जाएगा बिजली का कनेक्शन

वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर बकाया की वसूली के लिए ऊर्जा निगम गंभीर हो गया है। ऊर्जा निगम ने नैनीताल नगर पालिका को नोटिस भेजकर स्ट्रीट लाइट के बिलों के सापेक्ष शेष 4.1 करोड़ के बिलों का भुगतान करने को कहा है। चेतावनी दी कि 22 मार्च तक बिलों का भुगतान नहीं हुआ तो 23 मार्च को बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके सहगल ने कहा कि निगम की ओर से पूर्व में भी नगर पालिका को नोटिस दिया जा चुका है। इसमें 15 मार्च को स्ट्रीट लाइट कनेक्शन काटने की चेतावनी दी थी। निगम ने जनता को होने वाली परेशानी को देखते हुए संयोजन नहीं काटा है। ऊर्जा निगम ने पालिका को फिर से नोटिस भेजा है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के चलते बकाया वसूली निगम के लिए चुनौती है। बकाया जमा न करने पर संयोजन काट दिया जाएगा।
