September 16, 2026

Uttarakhand: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा कल, मुख्यमंत्री धामी आज कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे

0
Dhami nainital tour
  • रुट डायवर्जन प्लान: आज रात नौ बजे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय नैनीताल भ्रमण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नैनीताल जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी है। मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे गौलापार हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे सर्किट हाउस हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:30 बजे से मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक का एजेंडा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेना है। मुख्यमंत्री संबंधित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

आज रहेगा रुट डायवर्जन
वहीं हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के चलते पुलिस ने शनिवार को रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। शहर के अंदर शनिवार को सभी खनन गेट बंद रहेंगे। शनिवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक भारी मालवाहक वाहन शहर में नहीं चलेंगे।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले सभी वाहन ज्योलीकोट, गेठिया होते हुए भवाली नए बाईपास से जाएंगे। हल्द्वानी आने वाले वाहन इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे। पिथौरागढ़ और चंपावत से आने वाले वाहन वीवीआईपी मूवमेंट से 15 मिनट पहले खुटानी बैंड से 200 मीटर पीछे रोके जाएंगे। भीमताल मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। घोड़ाखाल स्कूल से वीवीआईपी फ्लीट के प्रस्थान करते ही भवाली-भीमताल मोटर मार्ग जीरो जोन रहेगा।

एसएसपी ने कहा कि हल्द्वानी में आवश्यक सेवा से जुड़े छोटे बड़े सभी वाहन बाईपास मार्ग का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार रोडवेज बसें अपने निर्धारित रूट से ही रोडवेज स्टेशन आएंगी। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें नरीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर से रोडवेज स्टेशन आएंगी। पर्वतीय क्षेत्र के लिए जाने वाली रोडवेज/केमू की बसें रोडवेज पूर्वी से ताज चौराहा होते हुए गौलापुल से नारीमन होते जाएंगी। सिडकुल और अन्य निजी बसें होंडा शोरूम तिराहा तक ही आएंगी।

हल्के वाहनों के लिए प्लान
बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन बाईपास से जाएंगे। यदि शहर में कुछ वाहन आ गए तो वह मंडी तिराहा से डायवर्ट होकर शनिबाजार होते हुए गौलापार बाईपास से जाएंगे। रामपुर रोड से आने वाले वाहन दिनेशपुर मोड़ (पंतनगर तिराहा) से एनएच 109 होते हुए नगला तिराहा से लालकुआं होते हुए आएंगे। यदि कुछ वाहन शहर में आ गए तो गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए जाएंगे। कालढूंगी से आने वाले वाहन नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए जाएंगे।

यहां जीरो जोन

नैनीताल बैंक तिराहा से सौरभ होटल तिराहा

दोनहरिया तिराहा-सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा

पानी की टंकी तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा

तिकोनिया चौराहा से कैनाल सड़क होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा

महारानी होटल तिराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा

यहां रहेगी पार्किंग

रैली की बसें तिकोनिया में सबको उतारकर बरेली रोड गांधी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगी।

गांधी इंटर कॉलेज व एचएन इंटर कॉलेज पार्किंग भरने पर बसें उत्थान मंच हीरानगर में पार्क होंगी।

काशीपुर, रामनगर, कालाढूंगी से आने वाली बसें पनचक्की रोड पर पानी की टंकी श्यामा गार्डन में कार्यकर्ताओं को उतारकर सेक्रेट हार्ट स्कूल में पार्क होंगी।

पहाड़ से आने वाली बसें आवास विकास तिराहा पर कार्यकर्ताओं को उतार कर एलआईसी ऑफिस में पार्क होंगी।

अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के भोजनालय के पास स्थित मैदान में की जाएगी। आम जनता के वाहनों के लिए घोड़ाखाल मंदिर के पास मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *