April 24, 2026

उत्तराखंड में भीषण हादसा : सुबह-सुबह खाई में गिरी बस, सात लोगों की मौत, 12 घायल, मचा कोहराम

0
uttarakhand bus accident
  • Bus Accident in Almora: अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस खाई में गिर गई। हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Major Accident In Uttarakhand: उत्तराखंड में दर्दनाक बस हादसे से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक बस भिकियासैंण से नैनीताल जिले के रामनगर को रवाना हुई थी। बस में कई यात्री सवार थे। भिकियासैंण-विनायक सड़क पर बस अचानकअनियंत्रित हो गई। इससे बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी। देखते ही देखते बस गहरी खाई में समा गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए मौके की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके की ओर रवाना हो गई थी। टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हुई है।

 

ये भी पढ़ें:  Uttrakhand (Almora Bus) : सत्ता व पद के मद में चूर सरकार व अधिकारी! जनता की जान से खेल रहे बाजी

बस के भीतर कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की शिनाख्त गोविंद बल्लभ (80 )पुत्र कुलमणी मठपाल, पार्वती देवी (75) पत्नी गोविंद बल्लभ, सूबेदार नंदन सिंह (65) पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी, तारा देवी (50) पत्नी महेश चंद्र, गणेश पुत्र भीम बहादुर, उमेश और गोविंदी देवी (56) पत्नी हरी सिंह के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: जागो सरकार जागो : पहाड़ी रूट की खटारा बसों को चलाने से बाज आओ

डीएम भी घटना स्थल को रवाना
भीषण हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास से एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को भिकियासैंण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से डीएम भी मौके की ओर रवाना हो गए थे। डीडीएमओ के मुताबिक बस में घायलों के फंसे होने की भी संभावना है। घटना जिला मुख्यालय से करीब सौ किमी दूरी पर घटी है। हादसे से कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि इससे पहले सल्ट में भी एक बस खाई में गिरी थी, जिसमें 30 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

घटना पर सीएम धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

सीएम धामी ने त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा के दिए निर्देश…
इसके साथ ही सीएम धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस पूरे प्रकरण की लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *