Rishikesh violence: 1058 पत्थरबाजों पर मुकदमा, छह गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
– सोमवार तक 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, छह नामजद को पुलिस ने किया गिरफ्तार की सूचना थी

Rishikesh Violence: रेलवे फाटक के पास रविवार को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ये घटना ऋषिकेश में मनसा देवी फाटक के पास रविवार को हुई थी। वन भूमि के सर्वे के लिए पहुची पुलिस प्रशासन की टीम पर हजारों की भीड़ ने पत्थराव कर दिया था। लोगों ने हाईवे भी जाम कर दिया था और रेलवे ट्रेक भी बाधित कर दिया था। पथराव और हिंसा से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। इस मामले में पुलिस ने 1058 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीताराम रणाकोटी और लालमणि रतूड़ी पर साजिशकर्ता बनाया गया है। इनके अलावा पुलिस ने 16 अन्य लोगों को भी पथराव का मुख्य आरोपी बनाया है। हिंसा के मामले में पुलिस ने 618 लोगों पर बीएनएस की 10 धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने सीताराम और लालमणि के अलावा छह अन्य को भी नामजद किया है।दो लोगों को पुलिस ने मौके से ही हिरासत में ले लिया था। इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष गणेश गोदियाल सोमवार को बापूग्राम क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात की। सभा कर उन्हें कांग्रेस के हरवक्त साथ होने का भरोसा दिया। कहा कि सरकार लोगों की मदद की बजाय उन्हें डराने का काम कर रही है। इसे अत्याचार बताते हुए उन्होंने निर्दोष लोगों को जेल भेजने का भी आरोप लगाया।
ये है पूरा प्रकरण
ऋषिकेश 28 दिसंबर को श्यामपुर में वनभूमि से अतिक्रमण हटाने गई सरकारी टीम का कार्रवाई का विरोध हुआ था। आक्रोशित लोगों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर समझाया गया। इस पर भीड़ आक्रोशित हो उठी। भीड़ की अगुवाई कर रहे सीताराम रणाकोटी, लालमणि रतूड़ी, योगेश डिमरी, विकास सेमवाल, जहांगीर आलम, गंगा प्रसाद सिमल्टी, पूजा पोखरियाल, राजेंद्र गैरोला और दस अज्ञात महिला-पुरुषों ने लगातार भीड़ को उकसाया। इस पर भीड़ हिंसा पर उतर आई थी। भीड़ ने टीम पर जमकर पथराव किया। हाईवे और रेलवे ट्रैक भी जाम कर दिया था। इससे क्षेत्र की शांति और कानून व्यवस्था लड़खड़ा गई थी।
पत्थरबाजों के फोटो जारी
ऋषिकेश हिंसा के मामले मेंप्रशासन, पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और वन विभाग के कर्मचारियों पर पत्थरबाजी को लेकर ऋषिकेश पुलिस ने आरोपियों के वीडियो और फोटो जारी कर दिए हैं। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पुलिस फोटो और वीडियो को प्रसारित कर रही है। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, जारी वीडियो और फोटो में हाथ में पत्थर लिए लोग कहीं भी दिखें, तो वह इसकी सूचना ऋषिकेश कोतवाली में दें।
600 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सोमवार तक…

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने भीड़ को उकसाने, हाईवे और रेल मार्ग बाधित करने सहित कई अन्य आरोपों में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 600 अज्ञात लोगाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई । साथ ही पुलिस ने पत्थरबाजों की फोटो जारी कर पहचान में सहयोग की अपील की है। पुलिस वीडियो के माध्यम से भी अज्ञात लोगों की पहचान कर रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि रविवार को स्थानीय लोगाें ने वन विभाग की ओर से हो रहे जमीनों के सर्वे का विरोध किया था। प्रदर्शनकारी पहले गुमानीवाला में विरोध कर रहे थे। उसके बाद करीब 12:30 बजे विरोध करने के लिए बाईपास मार्ग पर मनसादेवी फाटक तिराहे पर बैठ गए।
कुछ लोग रेलवे ट्रैक पर भी बैठ गए थे। इस दौरान ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से श्रीगंगानगर जा रही ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही थी। ट्रेन गीतानगर में ट्रैक पर 12:50 बजे से 17:25 बजे तक खड़ी रही। इसके अलावा लोगों ने आईडीपीएल सिटी गेट, कोयलघाटी चौक, डीएसबी स्कूल के सामने बाईपास रोड पर जाम लगाया था, जिससे पूरे शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मनसा देवी रेलवे ट्रैक से लोगों को हटाने के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव भी कर दिया था। इस पर पुलिस ने 600 अज्ञात और छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इन सभी पर भीड़ को उकसाने, हाईवे और रेलमार्ग जाम करने सहित अन्य कई आरोप हैं।
इनको किया गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने जहांगीर आलम (20) निवासी पंचायत जरलपुर, थाना योगा पट्टी पश्चिमी चंपारण बेतिया बिहार हाल निवासी गुमानीवाला गली नं.-10, गंगा प्रसाद सिमल्टी (80) निवासी रूषाफार्म गुमानीवाला श्यामपुर, सुदेश भट्ट (47) निवासी खदरी खड़कमाफ चोपड़ा फार्म ऋषिकेश, संदीप भंडारी (29) निवासी चौदह बीघा मुनि की रेती टिहरी, योगेश डिमरी (45) निवासी 940 आवास विकास काॅलोनी ऋषिकेश, सीताराम रणाकोटी (45) निवासी जुगड़ गांव टिहरी गढ़वाल हाल निवासी गढ़ी रोड श्यामपुर थाना ऋषिकेश को गिरफ्तार किया है।
