March 10, 2026

DevBhoomi: उत्तराखंड में 15 जुलाई तक होने हैं पंचायत चुनाव, आज तय हो सकती है दिनांक

0
cm dhami Government

– कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

cm dhami held a meeting regarding law and order

देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 12 जिलों में 15 जुलाई तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए आज कैबिनेट में संशोधित अध्यादेश का प्रस्ताव आ सकता है। प्रस्ताव को फिर से राजभवन भेजे जाने के साथ ही चुनाव की तिथि भी तय कर दी जाएगी।

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के लिए सरकार विचलन के माध्यम से अध्यादेश लाई थी। जिसे राजभवन की ओर से यह कहते हुए लौटा दिया गया कि यह स्पष्ट नहीं हैं। जिसे मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायी के स्पष्ट नोट के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए। वहीं, सरकार ने पंचायत चुनाव 15 जुलाई तक कराने के लिए हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया है।

कैबिनेट में आज हो सकती है चर्चा
ऐसे में अगले 45 दिन के भीतर पंचायत चुनाव कराए जाने हैं। जिसे देखते हुए पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के बजाए अगले डेढ़ महीने तक बढ़ाया जा सकता है। इस संशोधित अध्यादेश में अब यह स्पष्ट किया जा सकता है कि इस तिथि को चुनाव करा लिया जाएगा।

पंचायतीराज सचिव चंद्रेश कुमार यादव का कहना है कि, पंचायत चुनाव के लिए आज कैबिनेट में चर्चा होनी है। इससे संबंधित राजभवन से लौटाए गए अध्यादेश के प्रस्ताव में जो भी आपत्ति लगाई गई थी, उनका निपटारा किए जाने के बाद इसे फिर से राजभवन को भेजा जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *