April 24, 2026

Cabinet Expansion: बहुगुणा के बाद धामी ने बनाया ये रिकॉर्ड

0
Dhami Record
  • आखिर पांच साल बाद बना ली अपनी पूरी टीम

तमाम उठापटक, चर्चाओं, अफवाहों के बीच आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच साल बाद फिर अपनी टीम बना ली है। प्रदेश में निर्वाचित सरकारों में अब तक पूरे 11 कैबिनेट मंत्री बनाने का यह रिकॉर्ड विजय बहुगुणा के बाद धामी के नाम हो गया है। खास बात ये है कि सीएम धामी दो बार भरपूर कैबिनेट बनाने में कामयाब हुए।

उत्तराखंड में पहले निर्वाचित सरकार एनडी तिवारी की थी, जिसमें नौ कैबिनेट मंत्री थे। इसके बाद बीसी खंडूरी की पहली सरकार में नौ, निशंक सरकार में सात, खंडूरी की दूसरी सरकार में छह, विजय बहुगुणा सरकार में 11, हरीश रावत सरकार में नौ, त्रिवेंद्र सरकार में छह और तीरथ सरकार में 8 कैबिनेट मंत्री बने।

समान नागरिक संहिता को लेकर डर का माहौल क्यों बनाया जा रहा है?

मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट में 12 सदस्यों की पूरी सरकार का यह रिकॉर्ड 2012 में विजय बहुगुणा के बाद अब दो बार पुष्कर सिंह धामी के नाम हो गया है। धामी-1 सरकार में भी 11 कैबिनेट मंत्री थे और धामी-2 सरकार वैसे तो आठ कैबिनेट मंत्रियों से शुरू हुई थी, लेकिन अब पूरी टीम-11 हो गई है।

किस सरकार में कितने कैबिनेट मंत्री रहे
1- नारायण दत्त तिवारी सरकार (वर्ष 2002-2007) में मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट में 9 मंत्री थे। इनमें इंदिरा हृदयेश, नरेंद्र सिंह भंडारी, हीरा सिंह बिष्ट, तिलक राज बेहड़, तेजपाल सिंह रावत, महेंद्र सिंह माहरा, प्रीतम सिंह, नवप्रभात और गोविंद सिंह कुंजवाल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा अमृता रावत और साधुराम राज्यमंत्री थे।

2- भुवन चंद्र खंडूरी सरकार (वर्ष 2007-2009) में मुख्यमंत्री के अलावा 9 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें प्रकाश पंत, रमेश पोखरियाल निशंक, मातबर सिंह कंडारी, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, मदन कौशिक और राजेंद्र भंडारी के नाम शामिल हैं।

3- रमेश पोखरियाल निशंक सरकार (वर्ष 2009-2011) में मुख्यमंत्री के अलावा 7 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें मातबर सिंह कंडारी, प्रकाश पंत, दिवाकर भट्ट, मदन कौशिक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र भंडारी, बिशन सिंह चुफाल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा चार राज्यमंत्री विजया बड़थ्वाल, गोविंद सिंह बिष्ट, खजान दास, बलवंत सिंह भौर्याल थे।

Uttarakhand: भाजपा में दबाव का खेल शुरु, चुनाव से पहले ही परिवारवाद का चेहरा आया सामने

4- भुवन चंद्र खंडूरी सरकार 2 (वर्ष 2011-2012) में मुख्यमंत्री के अलावा 6 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें मातबर सिंह कंडारी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक, प्रकाश पंत, दिवाकर भट्ट, राजेंद्र भंडारी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 4 राज्यमंत्री विजय बड़थ्वाल, गोविंद सिंह बिष्ट, खजान दास, बलवंत सिंह भौर्याल थे।

5- विजय बहुगुणा सरकार (वर्ष 2012-2014) में सीएम के अलावा 11 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें इंदिरा हृदयेश, यशपाल आर्य, सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम सिंह, अमृता रावत, हरक सिंह रावत, दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रीतम सिंह पंवार, हरीश चंद्र दुर्गापाल, सुरेंद्र राकेश के नाम शामिल हैं।

6- हरीश रावत सरकार (वर्ष 2014-2017) में सीएम के अलावा 9 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें इंदिरा हृदयेश, यशपाल आर्य, सूरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम सिंह, दिनेश धनै, दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रीतम पंवार, हरीशचंद्र दुर्गापाल के नाम शामिल हैं।

उत्तराखंड भाजपा संगठन बनाने में पिछडी : कारण, 2027 चुनाव में हार का डर या कुछ और…

7- त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार (वर्ष 2017–2021) में सीएम के अलावा 6 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा दो राज्यमंत्री धन सिंह रावत और रेखा आर्य थे।

8- तीरथ सिंह रावत सरकार (वर्ष 2021) में सीएम के अलावा 8 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद राज्यमंत्री थे।

9- पुष्कर सिंह धामी सरकार-1 (जुलाई 21- मार्च 22) में 11 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद के नाम शामिल हैं।

पुराने नेता नहीं नए विजन वाले लोग चाहिए, जो उत्तराखंड को आगे ले जाने में सक्षम हों

10- पुष्कर सिंह धामी सरकार-2 (23 मार्च 2022 से) में शुरू में 8 कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन रामदास थे। इनमें से चंदन रामदास का निधन होने, प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद संख्या छह रह गई थी। अब पूरी 11 हो गई।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *