March 8, 2026

bangladesh women vs south africa women: बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका महिलाओं के odi वर्ल्ड कप 2025 मैच के प्रमुख चर्चा के बिंदु हैं

0
woman cricket-odi

– हिला विश्व कप: बांग्लादेश को दी शिकस्त

विशाखापत्तनम. मारिजान कैप (56) और क्लोय ट्रयोन (62) की शानदार पारियों से दक्षिण अफ्रीका ने आइसीसी महिला वनडे विश्व कप के मैच में बांग्लादेश को तीन विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शर्मीन अख्तर (50), शोरना अख्तर (नाबाद 51) और कप्तान निगार सुल्ताना (32) की पारियों से 50 ओवर में 6 विकेट पर 232 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 49.3 ओवर में 7 विकेट पर 235 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हालांकि एक समय दक्षिण अफ्रीका की टीम 78 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में पड़ गई थी।

ट्रयोन जीत की हीरो: दक्षिण अफ्रीका की जीत में ट्रयोन ने एक विकेट लेने के अलावा 69 गेंदों में छह चौकों व एक छक्के से 62 रन की पारी खेली। वहीं नडीने डी क्लार्क ने 29 गेंदों में चार चौके व एक छक्के से नाबाद 37 रन बनाकर मैच फिनिश किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *