March 8, 2026

Holidays: अक्टूबर 2025 के 31 में से 21 दिन रहेंगी छुट्टियां

0
india- holiday calender Oct-2025

शारदीय नवरात्रि के साथ साथ देश भर में त्योहारों की सीजन शुरु हो गया है। सिर्फ अक्टूबर के महीने में ही दशहरा, दिवाली, करवाचौथ और छठ जैसे कई बड़े त्योहार आने वाले है। त्योहारों के साथ साथ अक्टूबर के महीने में छुट्टियों की लड़ी भी लगने वाली है, जिसके चलते स्कूली और कॉलेज छात्रों के साथ साथ, बैंक कर्मियों और सरकारी दफ्तरों में काम करने वालों की भी मौज हो जाएगी। 31 दिनों के इस महीने में 21 दिनों तक छुट्टियां रहने वाली है। आइए जानते है कि इस महीने किस किस दिन छुट्टियां रहने वाली है।

अक्टूबर की शुरुआत ही दो दिन की छुट्टी के साथ
अक्टूबर महीने की शुरुआत ही दो दिनों की छुट्टियों से होगी। महीने की पहली और दूसरी तारीख को महानवमी और दशहरा के चलते सरकारी अवकाश होगा। इसी के साथ 2 तारीख को गांधी और शास्त्री जयंती भी है जिसके चलते भी सरकारी दफ्तर बंद रहते है। वहीं त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में 3,4 और 6 सितंबर को दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा के चलते बैंक और स्कूल बंद रहेंगे।

कई राज्यों में 1 से 6 तक लगातार छुट्टियां
5 तारीख का रविवार होने के चलते इन राज्यों में 1 से लगातार 6 तक छुट्टियां रहने वाली है। 5 तारीख के अलावा 12, 19 और 26 तारीख को भी रविवार के चलते छुट्टी रहने वाली है। वहीं 4 और 18 अक्टूबर को भी बैकों में दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी। 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मिकी जयंती है और इस दिन देश के कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले है। 10 अक्टूबर को महिलाओं का सबसे बड़ा व्रत करवा चौथ रहने वाला है, जिसके चलते बैंकों और सरकारी दफ्तरों में महिला कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा।

18 से 23 तक रहेंगी दिवाली की छुट्टियां
18 अक्टूबर से सबसा बड़ा त्योहार माने जाने वाले दिवाली पर्व की छुट्टियां शुरु हो जाएगी। 18 तारीख को धनतेरस के चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे और 19 तारीख को रविवार का अवकाश रहेगा। इसके बाद 20 तारीख को नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली और 21 तारीख को दिवाली की छुट्टी रहने वाली है। 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भैया दूज के चलते भी स्कूले बंद रहने वाली है।

27 और 28 अक्टूबर को छठ पूजा के चलते स्कूल बंद
दिवाली के बाद भी इस महीने कई राज्यों में लगभग चार दिन स्कूलों, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले है। 26 सितंबर को जहां रविवार के चलते देशभर में छुट्टी रहेगी, वहीं 27 अक्टूबर को ललई छठ, 28 अक्टूबर को छठ पूजा के चलते बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य कई राज्यों में सरकारी छुट्टी रहने वाली है। इसके बाद 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है, जिसके चलते अहमदाबाद के बैंकों की छुट्टी रहेगी।

MP में अक्टूबर में 17 दिन बंद रहेंगे स्कूल (schools will remain closed for 17 days in october 2025)

दशहरा, दीवाली मनाने के लिए मध्यप्रदेश के स्टूडेंट को भरपूर मौका मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग अक्टूबर में 17 दिन की छुट्टी दे रहा है। एक अक्टूबर को पहली छुट्टी होगी। पूरे माह में दो ऐसे मौके हैं जहां एक और दो दिन के अवकाश लेने पर हफ्ते भर से लेकर 9 दिन तक लगातार छुट्टी मिलेगी।

ऐसे समझें छुट्टियों का हिसाब-किताब
पहली छुट्टी । अक्टूबर को होगी। लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा। चार अक्टूबर को शनिवार व पांच को रविवार का सार्वजनिक अवकाश है। विद्यार्थी व शिक्षक एक दिन शनिवार का अवकाश लेकर लगातार छह लगातार छुट्टी मना सकेंगे। दीपावली में 5 दिन का अवकाश घोषित हुआ है। यह 18 से 23 अक्टूबर तक होगा। दीपावली 20 अक्टूबर को पड़ रही है। विभाग की घोषित छुट्टी छह दिन की रहेगी। 26 अक्टूबर को रविवार का सार्वजनिक अवकाश है। अगर 24 व 25 अक्टूबर की छुट्टी ली जाए तो शिक्षक और स्टूडेंट को लगातार नौ दिन मिलेंगे।

पढ़ाई के बाद हॉलीडे होमवर्क
सरकारी स्कूलों में बच्चों की मासिक परीक्षा ली जा रही है। मंगलवार को भी यह जारी रहेगी। छुट्टियों(School Holiday October 2025) से पहले हॉलीडे होमवर्क दिया जाएगा। ताकि त्योहारी सीजन के बीच भी पढ़ाई की जा सके।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *