March 8, 2026

Congress Tension: 21 नवंबर को राहुल गांधी के खिलाफ लंबित याचिका पर सुनवाई

0
rahul gandhi

न्यूयार्क स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में संबोधन के दौरान कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी द्वारा भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताए जाने को लेकर वकील हरिशंकर पांडेय की ओर से दाखिल पुनरीक्षण याचिका को सुनवाई के लिए जिला जज संजीव शुक्ला ने विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुर्वेद विक्रम सिंह की अदालत में स्थानांतरित कर दिया। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 21 नवंबर की तिथि तय की है।
हरिशंकर पांडेय ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी-एमएलए) की अदालत में परिवाद दायर किया था। सुनवाई बाद विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी-एमएलए) की अदालत ने परिवाद को 17 मई को निरस्त कर दिया। इस आदेश के खिलाफ हरिशंकर पांडेय ने 26 सितंबर को जिला जज की अदालत में पुनरीक्षण याचिका दायर की।
हरिशंकर पांडेय ने दाखिल परिवाद में राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार सनातन धर्म के पूर्व अवतारों और महान प्रतीकों पर अनाप-शनाप बयान देकर हिंदुओं को अपमानित किया जा रहा है। राहुल गांधी ने ब्राउन यूनिवर्सिटी भगवान श्रीराम को काल्पनिक पात्र बताकर विवादास्पद बयान दिया है। हरिशंकर पांडेय ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की अदालत से अपील की है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *