March 8, 2026

US Government: कामकाज ठप, सैलरी पर छाया संकट, शटडाउन हुआ शुरू

0
shutdown America

– ट्रंप सरकार पर संकट: फंडिंग बिल पास नहीं हुआ, 7 साल बाद आई ऐसी नौबत


वाशिंगटन. अमरीका में डॉनल्ड ट्रंप की सरकार का शटडाउन शुरू हो गया है। इससे हजारों सरकारी कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर जाने की नौबत आ गई है। सरकार के कई गैर-जरूरी कार्यक्रमों और सेवाओं के भी बंद होने का खतरा पैदा हो गया है। दरअसल, सरकार सीनेट ने फंडिंग बिल पास नहीं करवा पाई। यह 2018 के बाद से पहला सरकारी शटडाउन है। इसके बाद वाइट हाउस की वेबसाइट पर शटडाउन का काउंटडाउन क्लॉक लगाया गया। पेज पर इसे डेमोक्रेट शटडाउन बताते हुए लिखा गया कि लोग डेमोक्रेट्स से सहमत नहीं हैं। शटडाउन का असर व्यापक होगा। नेशनल पार्क बंद हो गए हैं और लेबर डिपार्टमेंट के तहत काम करने वाला ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स भी बंद रहेगा। हजारों कर्मचारी प्रभावित होंगे और कई एजेंसियों का कामकाज ठप हो जाएगा। सेना, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और सोशल सिक्योरिटी जैसी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

Government shutdown 2025: What to know about federal layoffs, Social Security

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *