April 23, 2026

ind बनाम wi: भारत-वेस्टइंडीज अहमदाबाद टेस्ट, कप्तान गिल के घर में पहली टेस्ट सीरीज

0
Ind vs WI

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में भारतीय टीम दूसरी टेस्ट सीरीज घरेलू सरजमीं पर गुरुवार (2 अक्टूबर) से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम ने इंग्लैंड दौरे पर 2-2 से टेस्ट सीरीज बराबर कराकर इस डब्ल्यूटीसी चक्र की शुरुआत की। फिलहाल भारतीय टीम 46.67 पीसीटी के साथ तीसरे नंबर पर है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी 2 अक्टूबर से होने जा रहा है। पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाना है।

ये टेस्ट सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक भी मिलने हैं। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज टीम 2025-27 डब्ल्यूटीसी चक्र में तीन टेस्ट हार चुकी है।

बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम भारत में 31 साल से कोई टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। टीम ने आखिरी बार 1994 में मोहाली के मैदान पर जीत हासिल की थी। वेस्टइंडीज को भारत में आखिरी टेस्ट सीरीज जीत भी 1983 में मिली थी। तब से टीम 6 टेस्ट की सीरीज भारत को 3-0 से हराई थी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका
ऑस्ट्रेलिया 100 पीसीटी के साथ शीर्ष पर है। श्रीलंका 66.67 पीसीटी के साथ दूसरे नंबर पर है। फिलहाल दोनों टीमों के कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेलनी है। इसके बाद भी वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच जीतने पर भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में तीसरे नंबर पर बनी रहेगी।

भारत 2-0 से जीता तो शीर्ष पर क्यों नहीं आएगा?
अगर शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम दोनों मैच जीत जाती है तो उसे 24 अंक मिलेंगे और उसका पीसीटी 46.67 से बढ़कर 61.90 हो जाएगा। अगर भारत दोनों मैच हार जाता है तो उसका पीसीटी घटकर 33.33 हो जाएगा। अगर दोनों मैच ड्रॉ होते हैं तो भारत का पीसीटी 42.85 होगा और अगर भारत 1-0 से सीरीज जीतता है तो उसका पीसीटी 52.38 होगा। अगर भारत एक मैच हार जाता है और दूसरा ड्रॉ होता है तो उसका पीसीटी 38.09 होगा।

वेस्टइंडीज के पास चौथे स्थान पर पहुंचने का मौका
अभी वेस्टइंडीज क डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र में 0 अंक हैं, लेकिन भारत के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीतने पर उसका 40 पीसीटी हो जाएगा। टीम भारत को पछाड़कर अंक तालिका में चौथा स्थान भी हासिल कर लेगी। यदि सीरीज 1-1 से बराबर रहती है तो वेस्टइंडीज का 20 पीसीटी होगा। अगर सीरीज 0-0 बराबर रहती है तो उसका 13.33 पीसीटी होगा। यदि वेस्टइंडीज 1-0 से सीरीज जीतता है तो रस्टन चेस की टीम का 26.67 पीसीटी होगा। भारत 1-0 से सीरीज जीतता है तो वेस्टइंडीज के खाते में 6.66 पीसीटी होगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *