March 8, 2026

मौसम मचाएगा तांडव : आज से चार दिन बारिश-बर्फबारी और अंधड़ की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

0
uk-weather

Weather Alert : तीन दिन साफ रहे मौसम के बाद रविवार को बादल छाने और हल्की बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास हुआ। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। वहीं, प्रदेश के पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से इस संबंध में इन जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

पत्र में कहा गया है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक बर्फबारी हो सकती है। अस्थायी रूप से इन क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग एक-दो दिन के लिए निचले स्थानों पर चले जाएं।

इससे पहले रविवार को मौसम ने सुबह से ही तल्खी दिखाई। जबकि देर रात से आसमान में बादल उमड़ने शुरू हो गए थे। सुबह उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हल्की बूंदाबादी भी हुई है। जिसके बाद से पहाड़ में आसमान बादलों से ढका हुआ रहा। ऐसे में ठंड से ठिठुन में बढौतरी हुई हैं। आईएमडी ने पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों जबकि शेष जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मसूरी में बारिश के साथ पड़े बर्फ के फव्वारे
शहर में रविवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से घने बादल छाए रहने के बाद दोपहर में बारिश होने लगी। देर शाम बर्फ के फव्वारे भी पड़े। इससे मौसम में ठंड एक बार फिर लौट आई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान पांच डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने से लोग चौक-चौराहों पर अलाव तापते नजर आए। मौसम में बदलाव से मसूरी सहित आसपास के क्षेत्रों में फिर बर्फबारी की उम्मीद जग गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *