March 8, 2026

Uttarakhand Weather News: देवभूमि में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

0
weather of Uttarakhand for next few days
  • देहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार

देवभूमि उत्तराखंड के कई जिलों में आज (शनिवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है।

इसका येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के अधिकतर हिस्सों में गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 11 मई तक पूरे उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में मौसम बदला रहेगा। खास तौर पर पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि, 12 मई से देवभूमि उत्तराखंड के मौसम में सुधार देखने को मिलेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *