March 8, 2026

Uttarakhand Samachar: कैबिनेट विस्तार…पांच कुर्सियों पर किसकी होगी ताजपोशी?

0
cm dhami from uttarakhand

– नवरात्र में निकलेगा मुहूर्त


उत्तराखंड में खाली पड़ी मंत्रियों की पांच कुर्सियों पर किसकी ताजपोशी होगी, इसका मुहूर्त नवरात्र में निकलेगा। धामी सरकार में मंत्रियों के तीन पद तो पहले से खाली थे। एक पद चंदन रामदास के निधन और दूसरा पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हो गया था। इस तरह कुल मिलाकर पांच मंत्रीपद खाली हैं।

अमर उजाला पॉडकास्ट में आए सीएम धामी ने ये स्पष्ट संकेत दिए कि चूंकि फिलहाल प्रदेश में आपदा की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं, सात अगस्त से श्राद्ध शुरू होने जा रहे हैं। लिहाजा, फिलहाल कैबिनेट विस्तार संभव नहीं।

दूसरी ओर, प्रदेशभर से विधायकों के सीएम धामी से मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है। उधर, मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी ये साफ कर दिया कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा, जिसके लिए संगठन स्तर से भी सीएम धामी से बातचीत की जा चुकी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *