March 8, 2026

Uttarakhand: कोटद्वार को बड़ी सौगात, इसी सत्र से शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय

0
kotdwar
  • एक महीने के अंदर होंगे प्रवेश

उत्तराखंड में कोटद्वार क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। क्षेत्र में इसी सत्र से केंद्रीय विद्यालय शुरू होने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए बड़ी भी खुशी की बात है। उन्होंने भाबर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के लिए हम तीन साल से प्रयास कर रहे थे। यह यह केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। विद्यालय में प्रारंभिक रूप से कक्षा 1 से 5 तक की प्रवेश प्रक्रिया आगामी 30 दिनों के भीतर पूर्ण कर, इसी शैक्षणिक सत्र से संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *