March 8, 2026

uksamachar: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहल, टिहरी और कर्णप्रयाग में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

0
RSS- Hindu sammelan

उत्तराखंड में आरएसएस की ओर से टिहरी और कर्णप्रयाग में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में विराट हिंदू सम्मेलन शुरू होने से पहले नगर क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।

मुख्य वक्ता महा मंडलेश्वर स्वामी स्वरुपानंद यति महराज के नेत्तृत्व में विद्या मंदिर प्रांगण कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिन्दूओं के बीच भेदभाव दूर कर आपसी भाईचारा कायम करना है।

कर्णप्रयाग में जुटे हिंदू संगठनों के लोग
रविवार को नगर के मुख्य बाजार में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें नगर के विभिन्न हिंदू संगठनों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया गया। सम्मेलन को उमा माहेश्वर आश्रम के महंत ऐश्वर्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघ चालक राजेंद्र सिंह भंडारी और सेवानिवृत्त शिक्षिका निमिलता नेगी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर नगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *