Haldwani News: सीएम धामी के नेतत्व में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा कल

भारतीय सशस्त्र बल द्वारा हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा शनिवार,17 मई को उत्तराखंड में कुमाऊँ के प्रवेशद्वार हल्द्वानी में निकाली जाएगी। इस यात्रा को नेतृत्व देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किया जाएगा।
यह यात्रा मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क, नैनीताल रोड तक मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क, नैनीताल रोड तक निकाली जाएगी।
दरअसल इस तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का मुख्य उद्देश्य पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सफल ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान का सम्मान के साथ ही नागरिकों, समुदायों और क्षेत्रों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना पैदा करना है।
प्राप्त सूचना के अनुसार यात्रा में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 17 मई को सुबह 7:30 बजे खटीमा से हैलीकॉप्टर से चलेंगे। और सुबह 8:15 बजे एफटीआई हैलीपेड पहुंचेंगे। जिसके बाद यहां से कार द्वारा सुबह 8:25 बजे मिनी स्टेडियम पहुंचकर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में भाग करेंगे। इसके बाद 10:20 बजे गौलापार हैलीपेड से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।
नैनीताल जिला अध्यक्ष (BJP) प्रताप सिंह बिष्टने ये भी बताया कि इस तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में पूर्व सैनिक, युवा, मातृशक्ति, स्कूली बच्चे, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी, उच्च शिक्षा, एनसीसी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, बैणी सेना, व्यापार मंडल, एफटीआई, निजी कॉलेजों एवं आमजनमानस द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
