March 8, 2026

Uttarakhand: मिलिट्री पुलिस स्टेशन पर साइबर हमले की कोशिश

0
cyber Attack by pakistan
  • एपीके फाइल और पाकिस्तान से जुड़े संदेश भेजे

देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून में क्लेमेंटटाउन थानाक्षेत्र स्थित मिलिट्री पुलिस स्टेशन पर साइबर हमले का प्रयास हुआ है। साइबर अपराधियों ने मिलिट्री पुलिस कंट्रोल रूम में एपीके फाइल और पाकिस्तान से जुड़े कई संदिग्ध मैसेज भेजे हैं। सेना की ओर से इस संबंध में साइबर अपराध थाने में शिकायत दी गई है। क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने 14 मई को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिलिट्री पुलिस की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि, मिलिट्री पुलिस कंट्रोल रूम (एमपीसीआर) में चार और पांच मई को संदिग्ध मैसेज आए थे। इसमें यूनिट की सुरक्षा से संबंधित जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई। दोनों दिन अलग-अलग नंबरों से मैसेज आए।

पहले दिन भारत-पाकिस्तान का नाम जोड़ते हुए कुछ अधूरा संदेश और एपीके फाइल भेजी थी। दूसरे दिन नई एसओपी और पॉलिसी मई-2025 के नाम से एपीके फाइल भेजी गई। हालांकि फाइल को डाउनलोड नहीं किया गया।

फाइल डाउनलोड कर इंस्टॉल की गई होती तो सिस्टम हैक हो सकता था। सेना की ओर से इसे साइबर हमले की कोशिश करार देते हुए पुलिस में शिकायत की गई है। क्लेमेंटटाउन थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि साइबर अपराध थाने से मिली रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है, जिनका उपयोग संदेश भेजने के लिए किया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *