July 11, 2026

Haldwani samachar: गोरापड़ाव सड़क हादसे के दूसरे पीडित की मौत

0
Ayan

हल्द्वानी। चर्चित गोरापड़ाव सड़क हादसे के दूसरे पीडित अयान ने भी शुक्रवार— शनिवार की दरमियानी रात दम तोड़ दिया है। इसके पहले घटना में सिद्धार्थ की मौत हो चुकी है।

ये है मामला: हल्द्वानी-लालकुआ गोरापड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग पर 6 दिन पूर्व हुए दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय अयान पुत्र शमशेर की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बरेली के भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती था। गोरापड़ाव सड़क हादसा 3 जुलाई को हुआ था, इस हादसे में बाइक सवार अयान और सिद्धार्थ को एक कैंटर ने टक्कर मारी थी। ​यहां सिद्धार्थ की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इस घटना में अयान गंभीर रूप से घायल था और इलाज के लिए हल्द्वानी व फिर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच करीब 8 दिन तक मौत से जुझने के बाद आखिरकार अयान को भी मौत के सामने घुटने टेकने पड़े।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *