March 8, 2026

Ram Navmi 2025: सीएम धामी ने पूजा अर्चना कर किया कन्या पूजन, आदिशक्ति माँ भगवती से मांगा ये वरदान

0
CM Dhami on RamNavmi 2025
  • खास योग में आज घर-घर मनाई गई रामनवमी

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आज रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। इस बार नवमी पर रवि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि और पुष्य नक्षत्र का संयोग बना है। शुभ योग में व्रतियों ने कन्या पूजन कर पुण्य अर्जित किया।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राम नवमी और दुर्गा नवमी के अवसर पर सीएम आवास में सपरिवार पूजा -अर्चना की। उन्होंने नौ कन्याओं का पूजन भी किया।

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और प्रदेश की खुशहाली व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

click here

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *