May 19, 2026

Chardham Yatra: केदारनाथ अस्पताल में भर्ती मरीज की हालत गंभीर

0
Air Ambulance
  • एयर एम्बुलेंस से एम्स किया रेफर

केदारनाथ में भर्ती एक गंभीर मरीज को बेहतर उपचार के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से सीधे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, रिटन दास(33) विवेकानंद चिकित्सालय केदारनाथ में भर्ती थे और उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की सलाह दी थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और समय रहते एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *