Pushpa Memorial Foundation: स्वरोजगार के लिए 3 लोगों को दिया ब्याज मुक्त ऋण
-
पलायन रोकने के तहत पुष्पा मेमोरियल का बड़ा कदम: स्वरोजगार के लिए 3 युवाओं को दिया लाखों का ब्याज मुक्त ऋण
Positive news: उत्तराखंड में तेजी से बड़ रहे अस्थायी और स्थायी पलायन को लेकर जहां एक ओर लोग लगातार चिंता दर्शाते रहे हैं। वहीं अपने महीने के लाखों के पैकेज को छोड़ अपने पैत्रिक स्थान से प्रेम के चलते आगे आए पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के ट्रस्टी गुंजन तिवारी ने एक बार फिर सामने आए हैं। इसके तहत आज शनिवार को फाउंडेशन की ओर से हल्द्वानी में तीन जरूरतमंद युवाओं को स्वरोजगार व क्षेत्रीय लोगों को रोजगार देने के लिए लाखों का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया गया।
गुंजन तिवारी (Gunjan Tiwari) के द्वारा ₹1 लाख से ₹50 हजार तक का यह ब्याज मुक्त ऋण हर्षित गर्जोला (कोटाबाग), बब्लू आर्या (आंवलाकोट) व योगेश (चकलुआ) को प्रदान किया गया। जिसके माध्यम से ये युवा स्वरोजगार के साथ ही अपने क्षेत्र के लोगों को रोजगार दें सकेंगे।
फाउंडेशन के ट्रस्टी गुंजन तिवारी (gunjantiwari.in) द्वारा प्रदान किए गए इस ऋण को लेकर कई जानकारों का मानना है कि इससे न केवल पलायन में कमी आएगी, बल्कि फाउंडेशन की ओर से एक ऐसा काम किया जा रहा है। जो आज से पहले कभी किसी के द्वारा नहीं किया गया। इस कार्य को लेकर लोगों की ओर से फाउंडेशन के ट्रस्टी गुंजन तिवारी का आभार माना गया है।
ज्ञात हो कि पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन पूर्व में भी कई युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण देकर स्वरोजगार का रास्ता दिखा चुका है।

गुंजन तिवारी की ओर से किए जा रहे कार्य उन्हें न केवल क्षेत्र में लोगों के दिलों में विशेष स्थान दिला रहे हैं। वहीं उनके इस समाज सेवी कार्यों को लेकर लोग उनसे विशेष लगाव को भी महसूस कर रहे है।
ब्याजमुक्त ऋण लेते समय हर्षिल गर्जोला का कहना था कि यूं तो हमारे क्षेत्र को लेकर नेता व जनप्रतिनिधि लोग बड़े बड़े वादे करते हैं। लेकिन जब समय आता है तो वे मुड़ कर भी हमारी ओर नहीं देखते उसके बाद वे केवल बड़े बड़े कार्यक्रमों में ही आते हैं। जबकि गुंजन तिवारी और उनका फाउंडेशन बिना स्वयं के लाभ के हमारी मदद को लगातार आगे आ रहे हैं।
वहीं इस संबंध में फाउंडेशन के ट्रस्टी गुंजन तिवारी का कहना है कि इन कार्यो से हमें भी संतुष्टी मिलती है। यह कार्य हमें आत्मसंतुष्टी देती है। ये स्कीम उन लोगों के लिए है जो यहां अपना स्वरोजगार करना चाहें।
वहीं राजनीति के जानकारों का मानना है कि गुंजन तिवारी (पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के ट्रस्टी) का बिना किसी राजनीतिक पद पर रहते हुए भी युवाओं को लगातार चेक के माध्यम से सीधे लाखों का ब्याज मुक्त ऋण देना, यह संदेश देता है कि उनके पास क्षेत्र के विकास का एक व्यावहारिक मॉडल तैयार है।
ऐसे समझें पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन को…
हल्द्वानी स्थित पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन मुख्य रूप से जमीनी स्तर पर सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए सक्रिय है। इस फाउंडेशन के प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं:
1. स्वरोजगार के माध्यम से पलायन पर लगाम
पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन उत्तराखंड में हो रहे पलायन को रोकने के लिए एक ओर जहां यहां के युवाओं को स्वरोजागर की ओर प्रेरित करने साथ ही इसके लिए उन्हें ब्याज मुक्त ऋण भी बिना किसी की सहायता अपनी ओर से प्रदान करता है।
2. स्वास्थ्य और चिकित्सा सहायता
फाउंडेशन गरीब महिलाओं को मेडिकल से जुड़ी कई प्रकार की मदद करता हैं, जिनमें गर्भवती महिलाओं की अत्यंत सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण परीक्षण उपलब्ध करवाता है।

इसके तहत बाकायदा इस फाउंडेयशन की ओर से क्षेत्र के कुछ अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ समझौता भी किया गया है।
इसके साथ ही गरीब वर्ग को सस्ती दरों पर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना भी फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है।
3. सुविधाओं में विकास
बच्चों के स्वस्थ्य व स्कूलों में सुविधाओं के विकास को लेकर भी पुष्पा मेमोरियल फाउंडेश कार्यरत है, इसके तहत जहां एक ओर स्कूलों में बच्चों को साफ पानी दिलाने के लिए वाटर प्युरिफायर लगवाने का कार्य करता है वहीं स्कूलों में पंखे आदि की भी मदद करता है।

4. सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद
स्कूलों के वे बच्चे जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन घरेलु आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण आगे पढ़ने में सक्षम नहीं होगे ऐसे बच्चों को स्कालरशीप प्रदान कर उनकी शिक्षा का भार फाउंडेशन स्वयं उठाता है।
इसके तहत फाउंडेशन की ओर से सरकारी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है।
करियर मार्गदर्शन:
युवाओं को सही मंच प्रदान करने और भविष्य निर्माण में सहयोग देने पर भी फाउंडेश का विशेष ध्यान है।
5. युद्ध नशे के विरुद्ध

पुष्पा फाउंडेशन की ओर से युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत क्षेत्र में नशे के विरुद्ध भी अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत इनके द्वारा युवाओं की रुचि को खेलों की ओर मोड़ा जा रहा है। पुष्पा मेमोरियल के ट्रस्टी गुंजन तिवारी का मानना है कि खाली समय व दिमाग ही लोगों को गलत रास्ते की ओर ले जाता है।

ऐसे में यदि स्वास्थ्य की ओर ध्यान देते हुए युवा खेलों की ओर अग्रसर हो तो वे नशे के इस जाल दे दूरी बना कर रख सकते है। इसी के तहत फाउंडेशन की ओर से कई जगहों पर वहां के युवाओं की इच्छा अनुरुप उन्हें खेल सामग्री भी प्रदान की जाती है। जिससे युवा नशे की जगह खेल की ओर झुकाव महसूस करें और नशे जैसे जहर से दूर रहें।
6. आपदा राहत और स्थानीय जन-समस्याएं
समय समय पर मौसम के अनुसार गरीब लोगों को वस्त्र आदि बांटने के अलावा उन्हें जरूरत की चीजें भी फाउंडेशन की ओर से प्रदान की जाती हैं।

7. सामाजिक सहयोग
पुष्पा फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर अनाथ बच्चों और उन संस्थाओं को सहयोग दिया जाता है जहाँ पर्याप्त सुविधाएँ नहीं मिल पातीं।
