March 8, 2026

कुमाऊँ के द्वार में महिलाओं का जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद पर रहा है दबदबा

0
Uttarakhand- panchyat elecxtions

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण तय होने के बाद शनिवार को अधिसूचना जारी हो गई है। ऐसे में संभावित दावेदारों के बीच खींचतान शुरू हो गई है।

बात करें कुमाऊँ के द्वार यानी हल्द्वानी की तो बीते दो दशक की तो जिला पंचायत अध्यक्ष हो या हल्द्वानी में ब्लॉक प्रमुख के पद, दोनों पर महिलाओं का दबदबा रहा है। उत्तराखंड बनने के बाद वर्ष 2003 में पहले त्रिस्तरीय चुनाव आयोजित हुए थे। इस चुनाव में नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित कुंवर सिंह नेगी ने जीत दर्ज की थी।

जबकि वर्ष 2008 के चुनाव में महिला प्रत्याशी कमलेश शर्मा और 2014 के चुनाव में सुमित्रा प्रसाद जिपं अध्यक्ष पद पर काबिज हुईं थी। वहीं साल 2019 के त्रिस्तरीय चुनाव में पहली बार बेला तोलिया ने निर्विरोध चुनाव जीता। यानी चार में से तीन चुनावों में जिपं अध्यक्ष पद पर महिलाओं ने जीत दर्ज की।

वहीं हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख पद की बात करें तो 2003 में पहले चुनाव में गोपाल सिंह नेगी ने जीत दर्ज की थी। वहीं इसके बाद वर्ष 2008 में महिला प्रत्याशी शांति भट्ट, 2012 में संध्या डालाकोटी और 2019 के चुनाव में रूपा देवी ने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *