Haldwani samachar: UP के ट्रक ने 2 दोस्तों को रौंदा, मौत:रोड-झाड़ियों में बिखरे मांस के टुकड़े
-
तीन दिन पहले हुई थी 3 दोस्तों की मौत
हल्द्वानी में तेज रफ्तार कैंटर UP के ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी, जिससे दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद युवकों के शरीर के टुकड़े रोड और झाड़ियों में बिखर गए।
बताते चले कि लालकुआं से किच्छा की ओर स्कूटी संख्या UK04 AN 5112 से जा रहे दो युवक को कैंटर संख्या UP25 FT 1983 ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 21 बर्षीय चेतन बिष्ट निवासी – ग्राम पश्चिमी दौलतपुर, काठगोदाम एव 24 बर्षीय दीक्षित बिष्ट , निवासी – भवाली की मौके दर्दनाक मौत हो गई। ज्ञात हो इससे तीन दिन पहले, शुक्रवार को तेज रफ्तार कार पलटकर डिवाइडर से टकरा गई थी। इसमें दो नाबालिगों की मौत हो गई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक युवक ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने भी अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
ऐसे समझें पूरी खबर…
– ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी को मारी टक्कर– हल्द्वानी-लालकुआं नेशनल हाईवे-109 पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को तीन किशोरों की मौत के बाद रविवार देर शाम लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर पुलिस बैरियर के पास एक और हादसा हो गया।
जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर स्कूटी (UK04 AN 5112) पर सवार दो युवक आ रहे थे। इसी दौरान बरेली की ओर से आ रहे कैंटर ट्रक (UP25 FT 1983) ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।
– एक की मौके पर मौत, दूसरे ने रास्ते में तोड़ा दम– हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतकों की पहचान चेतन बिष्ट (21), निवासी पश्चिमी दौलतपुर, काठगोदाम और दीक्षित बिष्ट (24), निवासी भवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल कैंटर और क्षतिग्रस्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है।
– शुक्रवार को कार पलटने से तीन किशोरों की मौत– इससे पहले शुक्रवार, 23 अक्टूबर को हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में तीन नाबालिगों की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग घायल हो गई।
मृतकों की पहचान उत्कर्ष धपोला (16), प्रांजय (17) और सिद्धांत पाठक (16) के रूप में हुई। वहीं, भाविका (16) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चारों दोस्त थे और कार से घूमने निकले थे।
– तेज मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी कार– पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 3:25 बजे फोर्ड फिगो कार (UK 02 A 2544) तीनपानी फ्लाईओवर के तेज मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, कार की रफ्तार करीब 130 किमी प्रति घंटा थी।
तेज रफ्तार के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया। कार कई बार पलटने के बाद डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
कार बाईपास रोड पर गोलापुल की ओर से लालकुआं की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और किशोर ने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई।
– चारों दोस्त साथ पढ़ते थे, इंजीनियर बनने का था सपना– हादसे में जान गंवाने वाले तीनों किशोर आपस में अच्छे दोस्त थे और साथ में कोचिंग कर रहे थे। वे जेईई (JEE) की परीक्षा पास कर इंजीनियर बनने का सपना देख रहे थे।
सिद्धांत पाठक शुक्रवार को अपनी मां पुष्पलता पाठक को दोस्त उत्कर्ष धपोला से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। उत्कर्ष के पिता शैलेंद्र ने हाल ही में नई कार खरीदी थी। परिवार करीब एक साल पहले बागेश्वर से हल्द्वानी के ऊंचापुल क्षेत्र में रहने आया था।
वहीं, प्रांजय के पिता भीमताल में प्रोफेसर हैं, जबकि उनका बड़ा भाई एयरफोर्स में कार्यरत है। हादसे ने तीन परिवारों के सपनों को उजाड़ दिया।
