Haldwani पुलिस का कड़ा एक्शन: 15 अगस्त से ठीक पहले 4 हुड़दंगी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े: बाइक सीज
-
सड़क पर बेल्ट लहराकर राहगीरों को डरा रहे थे मनचले
हल्द्वानी के सड़क पर सरेआम बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने और हुड़दंग मचाने वाले युवकों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 नाबालिगों को संरक्षण में लेकर पूछताछ की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
> घटना 14 अगस्त की शाम दो नहरिया रोड की है, जहां दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवक हाथों में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डरा रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने कोतवाली हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता को विशेष टीम गठित कर आरोपियों को तुरंत दबोचने के निर्देश दिए।
CCTV फुटेज से हुई पहचान
> SSP के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने सीतेश आर्य (25) निवासी दमुवाढूंगा को शराब के नशे में वाहन चलाने पर कार्रवाई जबकी गोपाल आर्य (30) दमुवाढूंगा, काठगोदाम,कुणाल बिष्ट (22)निवासी दमुवाढूंगा, काठगोदाम,विशाल कुमार (27) निवासी दमुवाढूंगा को गिरफ्तार किया हैं
बिना नंबर की बाइक सहित 2 वाहन सीज
> पुलिस ने मौके से हुड़दंग में इस्तेमाल की गई दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। बिना नंबर प्लेट की सीडी डीलक्स और बुलेट मोटरसाइकिल को नियमानुसार सीज कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा हैं की आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर ऐसा कोई भी वीडियो सामने आने पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
