उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया
- अपनी मां की तस्वीर साथ लेकर कार्यालय पहुंचे
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है। इस दौरान वह अपनी मां की तस्वीर साथ लेकर ईडी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपनी मां, जगदंबा मां और धरती मां का स्मरण कर ईडी कार्यालय पहुंचा हूं। पिछले दिनों जब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार पहुंचे थे। यहां गंगा में दुग्धाभिषेक कर उन्होंने मां गंगा से आशीर्वाद लिया था। प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
हरीश रावत उत्तराखंड के वरिष्ठतम राजनीतिज्ञ है। उनकी उम्र तकरीबन 78 साल है, आज वो 2016 के एक मामले में देहरादून में ED के सामने पेश होने पहुंचे।
सवाल ये नहीं है कि हरीश रावत दोषी हैं या निर्दोष, सवाल है कि जाँच एजेंसी के जाँच पूरी करने की भी कोई समयावधि होती या दशकों तक जाँचे… pic.twitter.com/CrOZQjiuE0— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) September 26, 2026
इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी बड़ी ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। ओएसडी पर लगे आरोपों पर हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सीबीआई और ईडी का खेल शुरू हो जाता है। कुछ समय बाद समझ में आता है कि इसके पीछे क्या हो रहा था।
कांग्रेस में इस्तीफे से जुड़े सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। वह जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह पार्टी के एक सिपाही हैं।
