March 8, 2026

देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव: 12 पदों पर 54 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

0
Bar Asso

– नाम वापसी कल, 19 को मतदान

बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 12 पदों पर कुल 54 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। नाम वापसी शुक्रवार को की जा सकेगी। इस बार भी चुनाव मैदान में नए-पुराने चेहरे हैं। इनमें 10 बार के अध्यक्ष रह चुके मनमोहन कंडवाल भी शामिल हैं। जबकि, छह बार सचिव व एक बार अध्यक्ष रहे अनिल कुकरेती (चीनी) और पिछली बार के अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू भी अध्यक्ष पद पर ताल ठोक रहे हैं।

अध्यक्ष और सचिव पद पर चार-चार अधिवक्ता मैदान में हैं। सबसे अधिक 10 अधिवक्ताओं ने थ्री प्लस पर नामांकन किए हैं। नए-पुराने मुद्दों पर इस बार भी बार एसोसिएशन में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। एक महीने पहले ही यहां पर तीन पदों के लिए उपचुनाव भी हुए थे। उस वक्त भी बड़े दिग्गजों ने चुनाव लड़ा था।

उप चुनाव के रास्ते भी कुछ लोगों ने इन वार्षिक चुनावों के लिए अपनी क्षमताओं और लोकप्रियता को परखा था। ऐसे में कुछ लोग इसमें सफल हुए और उनमें से कई चुनाव मैदान में डटे हैं। जहां तक इन चुनावों के मुद्दे की बात है तो मुख्य मुद्दा इस बार भी चेंबर निर्माण का ही रहने वाला है। इसे लेकर पिछले साल अधिवक्ताओं ने एक लंबा आंदोलन भी किया था। करीब एक महीने तक अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर आंदोलन में भाग लिया। मुख्यमंत्री से आश्वासन मिला तब जाकर आंदोलन को खत्म किया गया।

ये हैं चुनाव मैदान में
– अध्यक्ष : अनिल कुकरेती (चीनी), हरीश चंद्र डोभाल, मनमोहन कंडवाल, राजीव शर्मा
– सचिव : अजय बिष्ट, प्रभात बर्थवाल, प्रकाश टी पाल, रविंद्र कुमार चौहान
– संयुक्त सचिव : अनिल सिंह बिष्ट, अनुपमा ठाकुर, कपिल अरोड़ा, पंकज भंडारी, राकेश थपलियाल, सुदीप कुमार कंडवाल
– कोषाध्यक्ष : ललित भंडारी, राजीव कुमार रोहिला
– उपाध्यक्ष : अमित डंगवाल, राहुल अमोली, राकेश पाल, विनोद कुमार सागर, विरेंद्र सिंह खुराना
– उपाध्यक्ष (महिला) : अल्पना जदली, लता राणा
– लाइब्रेरियन : अनुज शर्मा, आरएस भारती, सुभाष परमार

सदस्य
– 10 प्लस : दीपक कुमार त्यागी, सुयष कुकरेती
– 07 प्लस : अजय कुमार, अनिल कुमार, आरती, अरुण कुमार, हजरा बानो, नरवेश चौधरी
– 05 प्लस : आविष्कार सिंह रावत, रमन शर्मा, सार्थक गुप्ता, शांति प्रसाद
– 03 प्लस : आशुतोष सिंह गुसाईं, अतिश पाल, ईशान भट्ट, जॉयदीप सिंह उप्पल, ज्योति वासुदेवा, मयंक वर्मा, प्रदीप उनियाल, राजपाल सिंह नेगी, सिद्धार्थ थपलियाल, सुनील ध्यानी
– 03 प्लस (महिला) : जुगनू रानी, रेहाना परवीन

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *