March 9, 2026

Uttarakhand: आग की चपेट में आया कार्बेट टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क का कोर जोन, 50 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित

0
uttarakhand-forest-fire_ac2dbee4eb04d119992e21fec2d329c6

कार्बेट टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क के जंगल में लगी आग की चपेट में वन्यजीवों के प्रजनन क्षेत्र का काफी हिस्सा भी आया है। हालांकि विभाग के अधिकारी आग पर काबू होने ओर आग से करीब 50 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

कार्बेट टाइगर रिजर्व एवं नेशनल पार्क की कालागढ़ व ढिकाला रेंज के जंगल में वन्यजीवों का प्रजनन क्षेत्र भी है। जिसे कोर जोन कहा जाता है। यहां मानव का प्रवेश प्रतिबंधित है। इन दिनों यह क्षेत्र जंगल में लगी आग की चपेट में है। वन विभाग के अधिकारियों ने आग पर नियंत्रण का दावा किया है।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डी नायक ने बताया कि सीटीआर की पहाड़ियों के बीच में कालागढ़ व ढिकाला रेंज के वनों में आग लगी थी। आग से 40 से 50 हेक्टेयर क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। वन्यजीव सुरक्षित हैं। यह आग शुक्रवार से वनों में भड़क रही थी। वन विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *