March 8, 2026

11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आठ देशों के राजदूत पहुंचे भराड़ीसैंण

0
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

– सीएम धामी बोले -गैरसैंण को विश्व में मिलेगी पहचान


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भराड़ीसैंण में होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए 8 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त एवं अन्य प्रतिनिधि शुक्रवार दोपहर विधानसभा परिसर पहुंचे। तिलक लगाकर, पारंपरिक छोलिया नृत्य और संगीत के साथ विदेशी मेहमानों का स्वागत किया गया।

भराड़ीसैंण पहुंचते ही विदेशी मेहमानों ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की प्राकृतिक सुंदरता, वादियां, स्वच्छ वातावरण को देख वह अभिभूत नजर आए। भराड़ीसैंण पहुंचे विदेशी मेहमानों का परंपरागत स्वागत किया गया।

प्रतिनिधियों ने यहां की सुंदरता को फोन में कैद किया। साथ ही छोलिया नृत्य कर रहे कलाकारों के बीच पहुंचकर फोटो भी खिंचवाई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, शंख एवं उत्तराखंडी टोपी प्रदान कर सम्मानित किया।

आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कार्यक्रम में सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा दीपेंद्र चौधरी, आईजी गढ़वाल राजीव श्वरूप, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल व थराली के विधायक भूपाल राम ठम्टा, राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़, सतीश लखेड़ा, चमोली के डीएम संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *