July 4, 2026

Uttarakhand ki khabar: 34 ग्रामीण मार्ग बंद, चमोली सबसे अधिक प्रभावित

0
rural roads closed
  • साढ़े 11 घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

उत्तराखंड में 34 मार्ग बंद है। इसमें सबसे अधिक चमोली जिला प्रभावित है। यहां दस मार्ग बंद है। मार्गाें के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में हुई बारिश के चलते बृहस्पतिवार को 32 मार्ग बंद हुए थे। बदरीनाथ हाईवे साढ़े 11 घंटे तक बंद रहा था।

इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई थी। शुक्रवार को भी प्रदेश के 34 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद रहे। इसमें चमोली के बाद सबसे अधिक प्रभावित सीमांत जिला पिथौरागढ़ प्रभावित रहा, यहां पर आठ मार्ग बंद है।

Chamoli Rain: ज्योतिर्मठ में भारी बारिश, दो बुजुर्ग फंसे, बदरीनाथ हाईवे बंद

मुख्य रूप से टिहरी में चार, रुद्रप्रयाग के तीन, देहरादून में छह, पौड़ी में दो और बागेश्वर जिला में एक मार्ग बंद रहा। इन मार्गों को खोलने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं चमोली जिले के विद्युत खंड नारायण बगड़ के अंतर्गत 20 गांव और विद्युत खंड देवाल के तहत आने वाले पांच गांवों में बिजली आूपर्ति बाधित थी, जिसे सुचारु किया गया है।

Kedarnath Ki Yatra: पत्थर गिरने से मुनकटिया में पैदल मार्ग बाधित, आवाजाही रोकी

लोगों को बारिश ने डराया
शुक्रवार रात नारायणबगड़ में साढ़े तीन घंटे की बारिश ने लोगों को डराया। रात साढ़े 11 बजे तक हुई बारिश से बाजार में पानी भरा गया। इंटर कालेज मैदान भी तालाब बन गया। बारिश बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Uttarkashi ki khabar: विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में खाई में बदल रहे घास के मैदान

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *