July 2, 2026

Kedarnath Ki Yatra: पत्थर गिरने से मुनकटिया में पैदल मार्ग बाधित, आवाजाही रोकी

0
yatra roki (1)
  • मलबा हटाने में जुटीं टीमें

गुरुवार सुबह सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग यात्रा मार्ग बाधित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन मार्ग पर आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार सुबह सोनप्रयाग सेक्टर अधिकारी से मुनकटिया क्षेत्र में पत्थर गिरने की सूचना मिली। इसके बाद संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचकर मलबा और बोल्डर हटाने में जुट गईं।

उन्होंने बताया कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू कराई जाएगी। उन्होंने यात्रियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और आधिकारिक सूचना का इंतजार करने की अपील की है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *