ट्रंप के बयान पर भड़की Iran national football team, FIFA World Cup में भागीदारी को लेकर दिया पलटवार
टीम ने सुरक्षा की जिम्मेदारी मेजबान पर डाली
ईरान की टीम ने कहा कि यदि मेजबान देश सभी टीमों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकता, तो इसके लिए उसी को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। टीम के बयान में कहा गया कि विश्व कप एक ऐतिहासिक और वैश्विक खेल आयोजन है, जिसमें भाग लेने का अधिकार उन टीमों को होता है जिन्होंने क्वालिफिकेशन हासिल किया है।
लगातार चौथे विश्व कप के लिए क्वालिफाई
ईरान की टीम ने पिछले साल एशियाई क्वालिफायर के तीसरे दौर में ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल कर लगातार चौथी बार विश्व कप के लिए जगह बनाई है।
2026 FIFA World Cup का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक United States, Mexico और Canada में होना है, जहां ईरान को अपने मैच अमेरिका में खेलने हैं।
फीफा अध्यक्ष का बयान
फीफा अध्यक्ष Gianni Infantino ने भी कहा कि उनकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से हुई थी और अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें भरोसा दिलाया कि विश्व कप में ईरान की टीम का स्वागत किया जाएगा।
ईरान के खेल मंत्री ने जताई चिंता
हालांकि ईरान के खेल मंत्री Ahmad Donyamali ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के एयरस्ट्राइक के बाद देश में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में ईरान के लिए विश्व कप में हिस्सा लेना मुश्किल हो सकता है। उनके अनुसार हाल के महीनों में हुए संघर्षों में हजारों लोगों की मौत हुई है, जिससे देश में असुरक्षा का माहौल बन गया है।
