March 8, 2026

Uttarakhand Wild Life: शावक के पेट से निकला शर्ट के काॅलर का टुकड़ा

0
cub of tiger

– वन महकमा और वन्यजीव विशेषज्ञ भी रह गए दंग

बाघ जैसे मांसाहारी जीव के पोस्टमार्टम में पेट से वन्यजीवों के अंग के अवशेष ही मिलने की बात आम है पर संभवत: राज्य बनने के बाद पहली बार एक अजीब मामला सामने आया है। नरेंद्र नगर वन प्रभाग में मिले शावक के पेट से शर्ट के काॅलर का टुकड़ा मिला है, जिस पर वन महकमा और वन्यजीव विशेषज्ञ भी दंग हैं।

नरेंद्र नगर वन प्रभाग के शिवपुरी रेंज में ब्रह्मपुरी- गरूढ़ चट्टी पुल के पास जून में एक मादा शावक का शव मिला था। इसकी लंबाई 205 सेमी और पूछ की लंबाई 75 सेमी थी। यह शव कुछ दिन पुराना था, जब शव का पोस्टमार्टम किया गया तो उसे देखकर पशु चिकित्सकों की टीम दंग रह गई। शावक के पेट में भोजन का कोई अंश नहीं था, वह खाली थी। पर उसके पेट में शर्ट के काॅलर का टुकड़ा मिला। वहीं, मौत का कारण शावक का भूखा होना आया था।

पहली बार मामला सामने आया
सामान्य तौर पर बाघ का पोस्टमार्टम होता है तो उसमें वन्यजीवों के अंग के अवशेष मिलते हैं। संभवत: यह अपने तरह का पहला मामला जिसमें कोई मानव निर्मित वस्तु के अवशेष बाघ के शावक में मिले हैं। यह टुकड़ा कैसे पहुंचा, यह सवाल है।

वनाधिकारियों का कयास है कि बाघ भूखा रहा होगा और उसके कुछ न मिलने की स्थिति में जंगल में संभवत कूड़े के रूप में पहुंचे शर्ट के टूकड़े को कोई खाने की चीज समझ कर खाया होगा, जिससे वह पेट में पहुंच गया। अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव विवेक पांडे कहते हैं कि इस तरह का प्रकरण पहली बार सामने आया है। जंगल में पहुंच रहा कूड़ा भी एक चुनौती बना है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *