March 8, 2026

MP: उज्जैन के महिदपुर में हॉस्टल में गैस फैलने से बिगड़ी 15 लड़ियों की तबीयत, दो गंभीर

0
0000-1765260639

उज्जैन।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) के महिदपुर (Mahidpur) कस्बे में रविवार रात एक हॉस्टल में अज्ञात गैस (Unknown gas) और धुआं फैल गया। इससे 15 छात्राएं (15 Girl Students) बीमार पड़ गईं। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 5 छात्राओं ने सोमवार को सुबह फिर से गैस से बेचैनी होने की सूचना दी। इसके बाद उनको उज्जैन के चरक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इनमें से 2 को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

उज्जैन के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह (Collector Roshan Kumar Singh) ने कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई है। सभी की हालत सामान्य है। धुएं के कारण सभी घबरा गईं। इसमें कुछ भी गंभीर नहीं है। सभी की हालत स्थिर है। अधिकारी धुएं के स्रोत की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद साफ हो पाएगा कि गैस किसी वाहन से निकली थी या किसी अन्य वजह से फैली।

छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल के बाहर से धुएं जैसी गैस खिड़कियों से कमरों तक पहुंची। धुएं के कारण छात्राओं को आंखों में जलन, खांसी चलने से सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिससे छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई। हास्टल के कर्मचारियों ने तुरंत सभी प्रभावित छात्राओं को महिदपुर के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक दिनेश जैन बोस और प्रशासन के अधिकारी (एसडीएम, एसडीओपी) अस्पताल पहुंचे। एक लड़की ने बताया कि हॉस्टल के बाहर दशहरा मैदान में कुछ गाड़ियां आई थीं। इसके बाद अचानक धुएं जैसी गैस खिड़कियों से कमरे तक पहुंची। फिर उन्हें आंख में जलन होने लगी और तेज खांसी के साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगी। करीब 15 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

हॉस्टल प्रभारी अर्जुन सिंह दावरे ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 9:45 बजे हुई। लड़कियों ने उन्हें बताया कि हॉस्टल के बाहर मैदान में कुछ गाड़ियां घूमती देखी गईं। इसके बाद धुएं जैसी कुछ गैस खिड़कियों से कमरे तक पहुंची जिससें लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल सभी लड़कियों की हालत ठीक है। एक छात्रा को उल्टी की शिकायत अभी भी बनी हुई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *