March 8, 2026

MP में आज के प्रमुख घटनाक्रम: कृषि कल्याण वर्ष 2026 की शुरुआत, कांग्रेस की न्याय यात्रा, भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल का समापन

0
11-7-1768119549

भोपाल । कृषि कल्याण वर्ष 2026 की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के जंबूरी मैदान में कृषि कल्याण वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर एक बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर से करीब 1101 ट्रैक्टरों के जरिए किसान इकट्ठा होंगे। मुख्यमंत्री इस ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस वर्ष को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा और इसमें पूरे साल भर किसान कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। किसानों को ब्राजील और इजराइल जैसी देशों से प्रशिक्षण लेने का मौका मिलेगा, और सरकार उनकी आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर फोकस करेगी।

दूषित पानी कांड के विरोध में कांग्रेस की न्याय यात्रा

कांग्रेस पार्टी दूषित पानी कांड के विरोध में आज इंदौर में न्याय यात्रा निकालेगी। इस यात्रा में पार्टी के प्रमुख नेता पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इंदौर वासियों से भाग लेने की अपील की है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं, हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल का समापन

भारत भवन में चल रहे भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल 2026 का आज समापन होगा। समापन के दिन विभिन्न गंभीर और विविध विषयों पर सत्र आयोजित होंगे, जिनमें संविधान, संस्कृति, इतिहास, पर्यावरण, वैश्विक राजनीति, सिनेमा और साहित्य से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जो फेस्टिवल के समापन को और भी खास बनाएंगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *