March 8, 2026

भारत और रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह अटल: पीएम मोदी

0
Modi putin

– पुतिन की भारत यात्रा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति के बीच 30 घंटे में तीन मुलाकातें, पुतिन ने दिया रूस आने का न्योता

दिल्ली. भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अलग-अलग मंच पर 30 घंटे में 3 मुलाकातें हुईं। हैदराबाद हाउस में मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा, आठ दशक में दुनिया में कई उतार-चढ़ाव आए,
मानवता को कई चुनौतियों और संकटों से गुजरना पड़ा है, लेकिन भारत-रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह अटल रही।
वहीं पुतिन ने कहा, दोनों देशों के रिश्ते बहुत पुराने और गहरे हैं। भारत-रूस की दोस्ती सिर्फ नाम की नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए भरोसेमंद हैं। दोनों नेताओं ने रूस-भारत बिजनेस फोरम को संबोधित किया। दिन में राजघाट जाकर रूसी राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वागत किया, रात्रिभोज भी हुआ। पुतिन ने अगले वर्ष मास्कों में होने वाले भारत-
रूस शिखर सम्मेलन के लिए मोदी को आमंत्रित किया।

चीन ने कहा, यात्रा का साफ संदेश, यूरोप खुश नहीं…
पुतिन की भारत यात्रा को चीनी मीडिया ने ’सकारात्मक’ बताया। ग्लोबल टाइम्स ने कहा, पुतिन की यात्रा से भारत-रूस ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया, कोई अलग-थलग नहीं है। जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन ने यूक्रेन पर रूस की भूमिका की आलोचना की।

तोहफों में दिखी देश की पहचान...
पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को विशेष पहचान रखने वाले तोहफे दिए। इनमें असम की चाय, मुर्शिदाबाद का चांदी का चाय सेट, महाराष्ट्र का हाथ से बना चांदी का घोड़ा, आगरा का संगमरमरी शतरंज सेट और कश्मीरी केसर शामिल है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *