September 23, 2026

यूपी विधान परिषद में सपा का नेतृत्व बदला, मो. जासमीर अंसारी होंगे नेता प्रतिपक्ष, अखिलेश यादव ने दी मंजूरी

0
untitled-1790157676
लखनऊ। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश विधान परिषद में अपने नेतृत्व में बदलाव किया गया है। पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मो. जासमीर अंसारी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने को मंजूरी दे दी है। जासमीर अंसारी मौजूदा नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे।

जासमीर अंसारी मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में विधान परिषद में सपा के उपनेता की भूमिका में हैं। विधान परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उन्हें सपा के उपनेता के तौर पर दर्ज किया गया है।

पार्टी के इस फैसले के बाद विधान परिषद में सपा के नेतृत्व की जिम्मेदारी जासमीर अंसारी के पास आने की बात कही जा रही है। उनके नाम पर अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद अब औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।

जासमीर अंसारी को नई जिम्मेदारी दिए जाने की खबर से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी के भीतर इसे आगामी राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक रणनीति में बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *