March 8, 2026

Delhi car explosion: तीन दिन पहले घर पर फोन कर भूमिगत हो गया था डा. उमर

0
Delhi bomb blast

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में रहने वाले डा. उमर नबी बट के ही लाल किले के बाहर धमाका करने वाला आत्मघाती धमाका करने की पुष्टि होने के बाद उससे संबंधित कई और जानकारियां सामने आ रही हैं। उमर हमले से तीन दिन पहले भूमिगत हो गया था। उसके दोनों भाइयों और माता-पिता को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस डा. उमर के दोस्त डा. सज्जाद से भी पूछताछ हो रही है। श्रीनगर में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक कश्मीर में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस माड्यूल से संबंधित पहली गिरफ्तारी 19 अक्टूबर को हुई थी। यह माड्यूल श्रीनगर के नौगाम में जैश के पोस्टर पाए जाने के बाद नजर में आया है।
डा. उमर के घर में मौजूद उसकी भाभी और चाची ने बताया उन्हें सोमवार रात को पता चला कि लाल किले के बाहर धमाका करने वाला डा. उमर है। उसकी भाभी के अनुसार उमर ने गत शुक्रवार को उनसे फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने उमर से कहा था कि पुलिस उसे तलाश कर रही है और कोई पोस्टर का मामला है। यहां आकर जल्द इसे हल करो। इस पर उमर ने कहा था कि वह तीन दिन बाद आएगा। वह किसी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। शुक्रवार के बाद हमारी उससे कोई बात नहीं हुई। बताया जा रहा है कि उमर परिवार से बात कर अपना फोन बंद कर लिया था। अब उसके शव की पुष्टि के लिए उसकी मां और पिता के डीएनए का नमूना लिया जा रहा है।

मुजम्मिल का भाई बोला-पता नहीं था कि वह शैतान बन गया है : डा. उमर के घर से लगभग 700 मीटर की दूरी पर डा. मुजम्मिल का घर है। वहां मौजूद मुजम्मिल के भाई आजाद ने कहा कि हमें नहीं पता था कि वह डाक्टर की आड़ मे शैतान बन गया है। वह कैसे इस रास्ते पर चला, हमें नहीं पता। हमारे घर का कोई सदस्य हिंदुस्तान के खिलाफ नहीं जा सकता। अभी वह बहन की शादी के लिए आया हुआ था। शादी नौ नवंबर की थी, जो उसकी गिरफ्तारी के बाद स्थगित हो गई है। वहीं कुलगाम के वुनपोरा में डा. आदिल का घर है। उसे सहारनपुर से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अनंतनाग जीएमसी में स्थित उसके लाकर से एक एसाल्ट राइफल बरामद की थी। उसकी एक बहन ने कहा कि हमारे लिए यह सबसे बड़ा सदमा है। हम यह समझ ही नहीं पा रहे हैं कि वह ऐसा काम कर सकता है। कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई है।

तारिक के नाम पर जारी सिम आमिर कर रहा था इस्तेमाल : डा. उमर के घर से करीब 20 किलोमीटर दूर संबूरा गांव से पुलिस ने दो भाइयों आमिर और उमर राशिद को भी गिरफ्तार किया है। आमिर पेशे से प्लंबर है, उसे भी मुख्य आरोपित माना जा रहा है, क्योंकि उसकी तस्वीर हमले में इस्तेमाल कार को खरीदते समय सामने आई है। बताया जा रहा है कि आमिर ने कार खरीदने के लिए अपने दोस्त तारिक के दस्तावेजों के साथ छेड़खानी की थी और भुगतान डा. उमर ने किया था। इसके अलावा तारिक के नाम पर जारी मोबाइल फोन सिम का भी आमिर इस्तेमाल कर रहा था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *