March 8, 2026

लेबनान में इजरायल ने हिजबुल्ला के 24 लड़ाके मारे, मध्य बेरूत पर किया हमला

0
israel attack- labnon
  • बेरूत की इमारत में छिपे हिजबुल्ला के 9 और बिंट जेबिन में 15 लड़ाकों को भी इस्राइली सेना ने उड़ाया


इस्राइल की जमीनी सेना लेबनान में काफी भीतर तक घुस चुकी है। उसने बुधवार देर रात मध्य बेरूत को एक इमारत को नष्ट कर हिंजबुल्ला के 9 लड़ाके मार गिसाए। बृहस्पतिवार को बिंट जेबिल शहर को इमारत में छिपे 15 अन्य लड़ाकों को भी मार गिराया। उसने बृहस्पतिवार को 3 माह पूर्व गाजा पट्टी पर हवाई हमलों में हमास सरकार के नेता राबी मुश्तहा और दो कमांडरों के मरने की भी पुष्टि को।

इजरायल ने हिजबुल्लाह का उत्तराधिकारी हाशिम सफीद्दीन भी मार गिराया, पैगंबर मोहम्मद का वंशज बताता था खुद को

गाजा पट्टी क्षेत्र में मुश्तहा समेत हमास के दो कमांडर अल-सिराज और सामी औदेह मारे जा चुके हैं। मुश्तहा अक्सर हमास को यहूदियों पर हमलों के लिए निर्देश देता था। इस बीच, इस्राइली सेना ने दक्षिण लेबनान के 20 से ज्यादा शहरियों से घर खाली करने को कहा। इसमें प्रांतीय राजधानी नबातिह भी शामिल है। लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक, जीनिन हेनिस-प्लास्थार्ट ने कहा, बेरूत में धमाकों से शहर दहल रहा है। हिजबुल्ला से जुड़े नागरिक सुरक्षा समूह ने कहा, नेरूत हमले में दो डॉक्टरों सहित उसके 7 कर्मी मारे गए हैं।

लेबनान में घुसी इजाइली सेना, 150 आतंकी ठिकाने नष्ट, आठ सैनिक मरे

फॉस्फोरसस बम के इस्तेमाल का आरोप:
मध्य बेरूत में हमले से पहले कोई चेतावनी भी नहीं दी गई। इस्राइल सितंबर के अंत से ही लेबनान में हिजबुल्ला पर बमबारी कर रहा है, लेकिन राजधानी बेरूत के मध्य क्षेत्र को उसने पहली बार निशाना बनाया है। बेरूत हमले में लोगों ने सल्फर जैसी गंध की शिकायत की, सरकारी न्यूज एजेंसी ने बिना किसी सबूत के
इस्नाइल पर फॉस्फोरस बम के इस्तेमाल का आरोप लगाया।

इजराइल का ईरान पर जवाबी हमला, कभी भी- ये केंद्र बन सकते हैं निशाना

4 स्वास्थ्यकर्मी घायल, 1 लेबनानी सैनिक की मौत
लेबनान के रेड क्रॉस का कहना है कि दक्षिण से घायलों को निकालने के दौरान हुए इस्राइली हमले में उसके चार स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए और लेबनानी सेना के एक जवान की मौत हो गईं। उसने कहा कि तैजेह गांव के पास टीम को बृहस्मतिवार को निशाना बनाया गया, जिसर्म लेबनानो सैनिक भी शामिल थे। इसने दाबा किया कि संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के समन्वय के साथ चलाए गए अभियान के बाबजूद हमला हुआ।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आपातकालीन बैठक:
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक आपातकालीन बैठक की। संयुक्त राष्ट्र में इस्राइली सजदूत डैनी डैनन ने कहा, तनाव घटाने के लिए खोखले आह्वान का समय खत्म हो गया है, ‘ईरान का असली चेहरा आतंक, मौत व अराजकता का है’। वह दुनिया के लिए वास्तविक खतरा है और अगर उसे नहीं रोका गया तो मिसाइलें सिर्फ इस्राइल पर नहीं दूसरे देशों पर भी छूटेंगी।

इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान में घुसी : हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जमीनी हमले किये शुरू

गुटेरस पर इस्राइली रोक सियासी बयान : यूएन
संयुक्त राष्ट्र ने विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुटेरस का इस्नाइल में प्रवेश रोकने को उसके बिदेश मंत्री की राजनीतिक बयानबाजी बताया और कहा कि संयुक्त राष्ट्र इसाइल के साथ संपर्क बनाए रखेगा ‘क्योंकि ऐसा करना हो पड़ेगा। यह बाद गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहो। गुटेरस ने बैठक में जाने से पहले प्रतिबंध के बारे में पूछे गए प्रश्न का कोई उत्तर नहीं दिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *